बारिश के बाद बाढ़ ने देश के कई राज्यों में हालात बिगाड़ दिए हैं. स्थिति ये है कि कुछ शहरों में बीच बाजार तूफानी नदी की शक्ल में बाढ़ का पानी बहता दिखा. कई जगह लोग बह गए तो कई जगहों पर गाडियां पानी में खिलौनों की तरह तैर रही थीं. पहाड़ दरक रहे हैं तो मैदानी इलाकों में नदियों ने रौद्र रूप अपना रखा है. कई इलाकों से रौंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर आ रही है. जम्मू में बादल फटने से बाढ़ आ गई.