scorecardresearch
 

जम्मू: पुलिस और गुज्जर समुदाय के बीच झड़प, 1 की मौत

जम्मू के सांबा जिले में पुलिस और गुज्जर समुदाय के बीच झड़प हो गई. इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई और एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर मिली है. जानकारी के मुताबिक एक चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान गुज्जर समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया.

Advertisement
X

जम्मू के सांबा जिले में पुलिस और गुज्जर समुदाय के बीच हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. इस झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से दो राइफल भी छीन ली, जिसमें से एक को बाद में बरामद किया गया.

पूछताछ के दौरान पुलिस पर पथराव
जम्मू के सांबा जिले के सरोर इलाके में गुज्जर समुदाय के लोग रहते हैं. इस इलाके कुछ निवासियों पर हिमाचल प्रदेश में एक चोरी को अंजाम देने का आरोप था. इस सिलसिले में हिमाचल और जम्मू आरोपियों को पकड़ने पहुंची. पुलिस के पूछताछ शुरू करते ही गुज्जर समुदाय के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया.

सरकारी जमीन पर समुदाय के कच्चे मकान
हमले के दौरान ही राजस्व विभाग की टीम भी सरोर इलाके पहुंची और यह बात सामने आई कि जिस जगह पर गुज्जर ने अपने कच्चे मकान बनाए हैं, वो सरकारी जमीन है. इस पर गुज्जर समुदाय के लोग भड़क गए और दोनों पक्षों में झड़प हो गई. इसी झड़प के दौरान गुज्जर समुदाय के लोगों ने पुलिसकर्मियों से एक कार्बाइन और एक एसएलआर राइफल छीन ली.

Advertisement

पूरे इलाके को पुलिस ने घेरा
पुलिस के मुताबिक गुज्जर समुदाय ने छीने गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की और गोली लगने से उनके समुदाय का एक शख्स घायल हो गया. घायल शख्स की बाद में हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मियों समेत करीब दर्जन भर लोग हैं. फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और वहां शांति है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement