scorecardresearch
 

J-K: पुंछ में धमाके की खबर को सेना ने बताया गलत, कहा- नहीं हुई ऐसी कोई घटना

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट की खबरों का आधिकारिक तौर पर खंडन कर दिया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पुंछ में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

Advertisement
X
बारूद को डिफ्यूज करते वक्त धमाका हुआ. (File Photo: PTI)
बारूद को डिफ्यूज करते वक्त धमाका हुआ. (File Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मेंढर सेक्टर की कांगा गली में बुधवार शाम LoC के पास एक लैंडमाइन को डिफ्यूज करने के दौरान हुए विस्फोट में दो जवानों के घायल होने की खबरों का सेना ने खंडन कर दिया है. सेना ने अधिकारिक बयान जारी कर कहा कि पुंछ क्षेत्र में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है और विस्फोट को लेकर प्रसारित खबरें पूरी तरह से निराधार हैं.

पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट की अपुष्ट खबरों के सामने आने के बाद तुरंत आधिकारिक खंडन जारी किया गया. बयान में में स्पष्ट किया गया कि पुंछ इलाके में इस तरह का कोई हादसा या धमाका नहीं हुआ है. इस आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद पहले चल रही तमाम अटकलों और सूचनाओं पर पूरी तरह विराम लग गया है.

पहले आई जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी ने मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में संदिग्ध लैंडमाइन मिला था, जिसे डिफ्यूज करने के लिए विशेषत्रों को बुलाया गया. इसी दौरान लैंडमाइन को डिफ्यूज करने की कोशिश के दौरान धमाका हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को बिना देरी किए सैन्य अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: मूसा के बाद अब 35-40 विदेशी आतंकी निशाने पर, घाटी में सपोर्ट नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

Advertisement

आधिकारिक बयान में मीडिया संस्थानों से विशेष सावधानी बरतने का आह्वान किया गया है. मीडिया से अपील की कि वह सैन्य अभियानों और सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं को जारी करने से पहले अधिकृत सूत्रों से तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें. बिना जांचे-परखे सूचनाएं साझा करने से जमीनी स्तर पर स्थिति बिगड़ने का खतरा रहता है.

 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारीइसके बाद सेना की बम

वहीं, बयान में ये भी साफ किया गया कि बिना पुष्टि की गई गलत और भ्रामक रिपोर्टिंग से आम जनता में अनावश्यक भ्रम और भय का माहौल बनने की प्रबल संभावना रहती है. इसलिए किसी भी संवेदनशील घटना की खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले जिम्मेदार स्रोतों से प्रामाणिकता जांचना बेहद जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement