scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में LoC के पास ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल

शनिवार को LoC के पास आशा पोस्ट के नजदीक एक धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. (Representative image)
चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. (Representative image)

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग पुलिस थाना क्षेत्र में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास, सुमली वाली ढोक में आशा पोस्ट के नजदीक शनिवार को एक रहस्यमय विस्फोट हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए.

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले की पहचान जबीर अहमद बाजाद के तौर पर हुई है, जो मोहम्मद रफीक बाजाद का बेटा था और बारामूला के चंदूसा में गलीबल का रहने वाला था. धमाके में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट केस: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, डॉक्टर समेत 3 नए आरोपी बनाए गए

वहीं, चारों घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है. अधिकारियों ने धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. 

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह धमाका तब हुआ जब विक्टिम ने कथित तौर पर एक पुराना शेल छुआ. हालांकि अधिकारी अभी धमाके वाली चीज की असल प्रकृति या धमाके की वजह की पुष्टि नहीं कर पाए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement