scorecardresearch
 

हंदवाड़ा में बवाल के बाद कश्मीर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, लोगों की आवाजाही पर भी रोक

हंदवाड़ा में हिंसक घटना के बाद कश्मीर घाटी में अब इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. इतना ही नहीं तनाव का माहौल देखते हुए लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है. वहीं अलगाववादी नेताओं ने घाटी में बंद का ऐलान किया है.

Advertisement
X

हंदवाड़ा में हिंसक घटनाओं के बाद कश्मीर घाटी में गुरुवार को इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. इतना ही नहीं तनाव का माहौल देखते हुए लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है. वहीं अलगाववादी नेताओं ने घाटी में बंद का ऐलान किया है.

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के   में दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद बुधवार को हंदवाड़ा में कर्फ्यू लगाया गया था.

अब तक तीन लोगों की मौत
श्रीनगर से करीब 85 किलोमीटर दूर हंदवाड़ा शहर में प्रदर्शन के दौरान पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने लिए सेना की ओर से की गई गोलीबारी में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई. भीड़ सेना के कुछ जवानों पर एक छात्रा से कथित लगाते हुए प्रदर्शन कर रही थी.

Advertisement

अफवाह से मचा था बवाल
गौरतलब हो कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में मंगलवार को इस बात पर हुआ था कि एक लड़की के साथ सेना के जवान ने छेड़छाड़ की है. यह खबर फैलने के बाद लोग सेना के बंकर पर पथराव पर उतारू हो गए. सेना ने फायरिंग की. तीन लोगों की मौत हुई. लेकिन अब लड़की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की ने कहा है कि उसके साथ बदसलूकी करने वाला सेना का जवान नहीं था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement