scorecardresearch
 

iPhone के लिए घर में ही चोरी! बेटे ने दोस्त संग मिलकर मां के गहने रखे गिरवी

हमीरपुर के नादौन में नाबालिग बेटे ने आईफोन के लिए मां के गहने चोरी कर दोस्त और उसकी बहन की मदद से निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिए. गहनों के बदले तीन लाख रुपये का लोन लिया गया. पुलिस ने जांच कर गहने बरामद कर लिए हैं और तीन लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
X
फाइनेंस कंपनी से 3 लाख के लोन लिए.(Photo: Representational)
फाइनेंस कंपनी से 3 लाख के लोन लिए.(Photo: Representational)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटे ने आईफोन की चाहत में अपनी ही मां के सोने के गहने चुरा लिए. मामला सामने आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई.

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बेटे ने चोरी किए गए गहने अपने दोस्त कृष और उसकी बहन को दे दिए. दोनों ने मिलकर गहनों को एक निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन लिया. इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है.

यह भी पढ़ें: हमीरपुर: मोबाइल गेम की लत ने छीना मानसिक संतुलन! अस्पताल में 'अंधा कानून' गाने लगा 20 साल का अमृतलाल

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान तीन लोगों से पूछताछ की और पूरी घटना की कड़ी दर कड़ी पड़ताल की. जांच में सामने आया कि गहनों को गिरवी रखकर करीब तीन लाख रुपये का लोन लिया गया था.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि नाबालिग ने अपनी मां के गहने चोरी कर निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखवाए थे. इस घटना में उसके दोस्त और उसकी बहन ने भी पूरा साथ दिया.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन छानबीन की और चोरी किए गए गहनों को बरामद कर लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले की सच्चाई सामने आई.

पुलिस के अनुसार, घटना सामने आने के बाद जांच तेज की गई और संबंधित लोगों से पूछताछ की गई.

गहने बरामद, आगे की कार्रवाई जारी

एसपी ने बताया कि नादौन के गगाल क्षेत्र में दो दिन पहले घर से गहने चोरी हुए थे, जिसे पुलिस ने सुलझा लिया है. चोरी के गहनों को नादौन की निजी फाइनेंस कंपनी से बरामद किया गया है.

नाबालिग ने गहनों के बदले तीन लाख रुपये का लोन लिया था. जांच में पूरी साजिश का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस घटना ने इलाके में लोगों को हैरान कर दिया है और पुलिस मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement