हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के बनीखेत के पास पंचपुला में शनिवार को एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में मरने वाली की संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई है. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह हादसा हिमाचल प्रदेश में पठानकोट-डलहौजी मार्ग पर हुआ है.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर उसने दुर्घटना में मारे लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. चंबा की एसपी डॉक्टर मोनिका ने घटना की पुष्टि की है.
एसपी डॉक्टर मोनिका के मुताबिक, ‘पठानकोट-डलहौजी मार्ग पर एक निजी बस शनिवार को बनीखेत के पास पंचपुला में खाई में गिर गई. हादसे में मारे गए लोगों की गिनती 8 से बढ़कर 12 हो गई. डीएसपी डलहौजी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम हादसे की जांच कर रही है.’
SP Chamba, Dr Monika: Death toll rises to 12.
— ANI (@ANI)
SP Chamba, Dr Monika: A private bus on Pathankot- Dalhousie route fell into a gorge at Panchpulla near Banikhet, today. 8 people died in the incident. Police team led by DSP Dalhousie investigating.
— ANI (@ANI)
वहीं बस हादसे के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत अभियान सुनिश्चित करने और दुर्घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है.
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी महीने में भी हिमाचल प्रदेश में एक स्कूली बस खाई में जा गिरी थी. यह हादसा सिरमौर जिले के खड़कोली के पास हुआ था. जिसमें छह स्कूली बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी.Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Thakur has directed district administration to ensure immediate relief operations and provide all possible help to the victims of the accident. He has also directed the administration to provide immediate medical treatment to the injured.
— ANI (@ANI)