scorecardresearch
 
Advertisement

सोनीपत में पिटबुल का आतंक, 6 महीने के मासूम पर किया जानलेवा हमला

सोनीपत में पिटबुल का आतंक, 6 महीने के मासूम पर किया जानलेवा हमला

हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सिक्का कॉलोनी में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया. यह पूरी घटना तब हुई जब बच्चे की बुआ उसे गोद में लेकर गली से गुजर रही थी. तभी अचानक एक काला पिटबुल कुत्ता तेजी से दौड़ता हुआ आया और सीधे बच्चे पर झपट पड़ा. इस अचानक हुए हमले से गली में चीख-पुकार मच गई.

Advertisement
Advertisement