scorecardresearch
 
Advertisement

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, गुरुग्राम में 50 हजार से ज्यादा घरों की बत्ती गुल

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, गुरुग्राम में 50 हजार से ज्यादा घरों की बत्ती गुल

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण राज्य में गंभीर बिजली संकट पैदा हो गया है. गुरुग्राम, नूंह, सोनीपत, रोहतक और रेवाड़ी जैसे प्रमुख जिलों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. अकेले गुरुग्राम में 50 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल है और लगभग 1800 औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन पूरी तरह रुक गया है. लोगों को पीने के पानी की समस्या और इन्वर्टर बैकअप खत्म होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली विभाग के करीब 98 प्रतिशत यानी लगभग 40 से 50 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement