scorecardresearch
 
पाटीदार आंदोलनकारी ने केंद्रीय मंत्री की ओर उछाला जूता, बाल-बाल बचे

गुजरात के भावनगर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया पर एक पाटीदार आंदोलनकारी ने जूता उछाल दिया गया. पुलिस ने कहा कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के भावनगर संयोजक भावेश पटेल ने मंडविया पर जूता उछाल दिया, हालांकि जूता मंत्री को नहीं लगा.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया

वल्लभीपुर नगर निकाय के एक समारोह में मंडविया जब हिस्सा ले रहे थे, उसी समय उन पर जूता उछाला गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने भावेश पटेल को तत्काल हिरासत में ले लिया. माना जा रहा है कि की मांग के मद्देनजर और भाजपा सरकार के विरोधस्वरूप जूता उछाला गया था, हार्दिक पटेल ने पाटीदारों के लिए आरक्षण हेतु आंदोलन की शुरुआत की थी.

आपको बता दें कि गुजरात में पिछले काफी समय से आरक्षण के लिए पाटीदार आंदोलन चल रहा है. इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा चुनाव भी है. चुनावों के दौरान पाटीदारों का आरक्षण एक बड़ा मुद्दा हो सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement