scorecardresearch
 

राजकोट: पहली ही बारिश में खुली पोल, अंडरब्रिज में फंसी बस... जेसीबी से हुआ रेस्क्यू- VIDEO

गुजरात के राजकोट से एक प्रशासन की पोल खोलने वाला वीडियो सामने आया है. यहां गोंडल में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरब्रिज में पानी लग गया. जिससे वहां से गुजर रही बस फंस गई. काफी मशक्कत के बाद भी जब बस नहीं निकली तो जेसीबी की मदद से निकाला गया.

Advertisement
X
अंडरब्रिज में फंसी यात्रियों से भरी बस. (Photo: Screengrabs)
अंडरब्रिज में फंसी यात्रियों से भरी बस. (Photo: Screengrabs)

राजकोट जिले के गोंडल शहर में मंगलवार को मानसून सीजन की पहली बारिश हुई. शाम के समय करीब दो घंटे में लगभग दो इंच मूसलाधार बारिश दर्ज की गई.तेज बारिश ने प्रशासन की प्री-मानसून तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. 

बारिश के चलते गोंडल शहर के उमवाड़ा रेलवे अंडरब्रिज में चार से पांच फीट तक बारिश का पानी भर गया. इसी दौरान जूनागढ़-दाहोद रूट की एक एसटी बस अंडरब्रिज से गुजरने का प्रयास कर रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही पानी के बीच फंस गई. बस में 25 से 30 यात्री सवार थे. लगातार हो रही भारी बारिश और अंडरब्रिज के बीच बस फंस जाने से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया.

घटना की जानकारी मिलते ही गोंडल नगर पालिका की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राजभा जाडेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल बुलाया गया और जेसीबी की मदद से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मानसून की पहली ही बारिश में गोंडल प्रशासन की प्री-मानसून तैयारियों की कमजोरियां उजागर हो गईं.

मोटर बंद होने से भर गया था पानी
पूरे मामले को लेकर गोंडल नगर पालिका की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन राजभा जाडेजा ने आज तक से टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण अंडरब्रिज में चार से पांच फीट तक पानी भर गया था. जिसके चलते यात्रियों से भरी बस फंस गई थी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जेसीबी की सहायता से बस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित है.

Advertisement

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के दौरान अंडरब्रिज से पानी निकालने के लिए हाई-पावर मोटर लगाई जाती है, लेकिन तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे मोटर काम नहीं कर सकी और अंडरब्रिज में पानी भर गया. उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह रेलवे अंडरब्रिज है, इसलिए रेलवे की भी जिम्मेदारी बनती है. इस संबंध में रेलवे अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं ताकि मानसून के दौरान भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement