scorecardresearch
 

महंगाई के खिलाफ गुजरात कांग्रेस ने विधानसभा तक निकाली रैली

गुजरात कांग्रेस ने विधानसभा तक रैली निकालकर महंगाई और पेट्रोल के बढ़ते दामों का विरोध किया. इससे पहले गुजरात कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली थी.

Advertisement
X
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली

गुजरात कांग्रेस ने बुधवार को महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ विधानसभा तक रैली निकाली. विधानसभा सत्र के आखिरी दिन निकाली गई इस रैली में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. यह रैली गांधीनगर के एमएलए क्वाटर से विधानसभा तक निकाली गई. इससे पहले गुजरात कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली थी.

बुधवार को निकाली गई रैली में में विपक्ष के नेता परेश धानानी, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा समेत करीब 80 कांग्रेसी विधायक शामिल रहे. इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र दो दिन पहले ही बुलाया गया है. किसान आक्रोश रैली के बाद बुधवार को कांग्रेस ने महंगाई को मुद्दा बनाकर रैली निकाली.

इस बीच कांग्रेस नेता परेश धनानी ने कहा कि में महंगाई की मार का सबसे ज्यादा खामियाजा गृहणियों को भुगतना पड़ रहा है. इस दौरान कांग्रेसी 'बहुत हुई महंगाई की मार, अब हटावो भाजपा सरकार' का नारा लिखा बैनर और पोस्टर भी लिए हुए थे.

Advertisement

मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसको लेकर लगातार बीजेपी और मोदी सरकार को घेर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर गुजरात कांग्रेस अन्य मुद्दे को लेकर विधानसभा में विजय रूपाणी सरकार को कठघरे में खड़ा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है. गुजरात कांग्रेस किसानों की कर्जमाफी, फसल के सही दाम और पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों को लेकर बीजेपी सरकार को निशाना बना रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement