scorecardresearch
 
बिना अनुमति सभा करने पर हार्दिक पटेल के खिलाफ FIR दर्ज

पटेल आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू करने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल पर मंगलवार को बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई. हार्दिक गुजरात के मेहसाणा जिले में सभा कर रहे थे.

Advertisement
X
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)

दूसरी तरफ हार्दिक के समर्थक और मोढेरा निवासी वीनू पटेल ने विनोद पटेल उर्फ स्वामी के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उसने हार्दिक के साथ दिनेश बामभानिया को थप्पड़ मारा. मोढेरा पुलिस ने हार्दिक तथा पांच और छह साथियों तथा 40 स्थानीय लोगों को प्राथमिकी में नामित किया है. पुलिस निरीक्षक डीएन पटेल ने कहा,‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.’

-इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement