scorecardresearch
 

विधायक के घर की फायर ब्रिगेड से धुलाई, वीडियो वायरल होने पर बवाल; अब ₹2700 की रसीद पर भी उठे सवाल

Gujarat News: दाहोद में विधायक बच्चू खाबड़ के निजी आवास की सफाई में सरकारी फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल का वीडियो वायरल. बवाल के बाद नगरपालिका ने काटी ₹2700 की रसीद. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
X
आपातकालीन फायर ब्रिगेड से विधायक के घर की धुलाई.(Photo:ITG)
आपातकालीन फायर ब्रिगेड से विधायक के घर की धुलाई.(Photo:ITG)

गुजरात के दाहोद जिले से सरकारी फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देवगढ़ बारिया नगरपालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी से एक निजी आवास की पानी की बौछार से सफाई करते हुए देखा जा सकता है. यह आवास स्थानीय विधायक और पूर्व राज्यमंत्री बच्चूभाई खाबड़ का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो दाहोद जिले की धानपुर तहसील के पीपेरो गांव का बताया जा रहा है. इसमें आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी से विधायक बच्चूभाई खाबड़ के निजी आवास पर पानी की बौछार कर सफाई की जाती दिखाई दे रही है.

वीडियो सामने आने के बाद सरकारी फायर ब्रिगेड के निजी काम में इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आमतौर पर फायर टेंडर का इस्तेमाल आग लगने या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में किया जाता है.

₹2700 की रसीद काटकर वसूली गई फीस

मामला सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई शुरू की गई है. नगरपालिका से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक के बेटे बलवंत खाबड़ के नाम पर 2700 रुपये की रसीद काटकर फीस वसूली गई है. देखें VIDEO:- 

नगरपालिका के चीफ ऑफिसर के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अब प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है कि निजी आवास की सफाई के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया और क्या यह नगरपालिका के नियमों के तहत था. 

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

सरकारी वाहन के इस्तेमाल का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. सवाल यह है कि आपातकालीन सेवा के लिए उपलब्ध फायर ब्रिगेड को निजी आवास की सफाई के लिए किस आधार पर भेजा गया.

फिलहाल नगरपालिका प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत किया गया था या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement