दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब महरौली थाना क्षेत्र के सैदुलाजाब में स्थित एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत अचानक ढह गई. इमारत का मलबा पास की एक अन्य बिल्डिंग पर जा गिरा, जिसके नीचे संचालित कैंटीन और लाइब्रेरी में मौजूद कुछ छात्रों के दबने की आशंका जताई गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य के लिए फायर विभाग तथा एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात किया गया. अधिकारियों के अनुसार अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.