राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है. कहीं पर हल्की तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. आलम यह रहा कि 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर 100 मिमी के आसपास और कई जगह 100 मिमी से भी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई. इस आंकड़े के साथ ही मंगलवार 25 अगस्त दो सालों में अगस्त का सर्वाधिक बारिश वाला दिन बन गया.