scorecardresearch
 
Advertisement

170 कंपनियां, हजारों युवा और नौकरी के ऑफर, राहुल गांधी के बर्थडे पर जॉब फेयर

170 कंपनियां, हजारों युवा और नौकरी के ऑफर, राहुल गांधी के बर्थडे पर जॉब फेयर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया. यूथ कांग्रेस का कहना है कि यह सिर्फ रोजगार मेला नहीं, बल्कि बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध भी है. कार्यक्रम में करीब 170 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए. युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि संगठन पिछले दो वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे रोजगार मेले आयोजित कर रहा है.

Advertisement
Advertisement