दिल्ली में कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंग रेप की वारदात सामने आई है. वारदात 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए. घबराई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में इस्तेमाल बस को जब्त कर उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.