scorecardresearch
 
Advertisement

जंतर मंतर पर CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद

जंतर मंतर पर CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद

दिल्ली में कल होने वाले प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के लिए बहुत कम समय में सूचना दी गई थी, जबकि नियमों के अनुसार कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना जरूरी होता है. इसके साथ ही पूर्व में हुए प्रदर्शनों के दौरान नियमों के उल्लंघन का भी हवाला दिया गया है. सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी से अनुरोध किया है कि आज रात 9 बजे से ही करीब 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया जाए.

Advertisement
Advertisement