दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज दिलजीत दोसांझ का कंसर्ट होने जा रहा है. इस कार्यक्रम के चलते आसपास की 11 से अधिक सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं और रूट डायवर्जन की सलाह दी है. वहीं दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो आज रात 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी. यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है.