दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है. वोटर लिस्ट के डेटा वेरिफिकेशन के दौरान कई दिग्गज नेताओं, पूर्व अधिकारियों और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस भेजे गए हैं. इन बड़े नामों में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, चुनाव आयुक्त एसएस संधू, पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद शामिल हैं.