दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए राजधानी की सीमाओं पर निगरानी काफी बढ़ा दी गई है. विशेष रूप से हरियाणा और राजस्थान से लगती सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. पुलिस प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी गई है.