दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. इस प्रदर्शन में लगभग 7 से 9 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. भारी भीड़ और संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 20,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने कुल 12 डिटेंशन सेंटर बनाए हैं, जहां उपद्रवियों या कानून हाथ में लेने वालों को रखा जा सकेगा.