scorecardresearch
 
Advertisement

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट, छावनी में तब्दील दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट, छावनी में तब्दील दिल्ली

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में धारा 163 (बीएनएसएस) लागू कर दी है और पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कई मेट्रो स्टेशनों और रास्तों को बंद या डायवर्ट किया गया है, जबकि सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के भीड़ जुटाने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement