scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के सभी प्रवेश द्वारों और सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. चिल्ला बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से लगभग 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का अनुरोध किया है. इनमें सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, कश्मीरी गेट और लाजपत नगर जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं, जहां एंट्री और एग्जिट बंद रहने की संभावना है.

Advertisement
Advertisement