दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे दो नाबालिगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान रोहिणी सेक्टर-20 निवासी मयंक और सुल्तानपुरी निवासी जॉनी उर्फ लक्की के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में एक मुख्य नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.