scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी शरीफ से मारपीट, जानलेवा हमला कैमरे में हुआ कैद Video

दिल्ली में कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी शरीफ से मारपीट, जानलेवा हमला कैमरे में हुआ कैद Video

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा स्थित कबीर नगर वार्ड नंबर 234 में कांग्रेस पार्टी के निगम पार्षद से मारपीट की घटना हुई है. आरोप है कि शाहदरा नॉर्थ जोन अध्यक्ष दफ्तर के अंदर उन्हीं के वार्ड में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. निगम पार्षद हाजी शरीफ के अनुसार उनके वार्ड में MCD ने अवैध चल रही फैक्ट्री को सील करने का नोटिस भेजा था. इलाके के लोगों को शक था कि ये नोटिस हाजी करीब के कहने पर ही भेजा गया है. इसी बात से नाराज वार्ड की जनता ने निगम पार्षद पर हमला कर दिया. जबकि निगम पार्षद का कहना है कि उन्होंने कोई नोटिस जारी करने का आदेश एमसीडी के कर्मचारियों को नहीं दिया.

Advertisement
Advertisement