scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, AAP का वीडियो जारी कर आरोप

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, AAP का वीडियो जारी कर आरोप

दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जब पीड़ित युवक ने इलाके में सड़क की खराब हालत और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा, तो इस बात पर प्रवेश वर्मा भड़क गए और उन्होंने युवक को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया.

Advertisement
Advertisement