scorecardresearch
 

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में IPL मैच के चलते ट्रैफिक अलर्ट, आज शाम 5 बजे से इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज (मंगलवार), 5 मई को IPL मैच के चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे.

Advertisement
X
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (File Photo- ITG)
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी (File Photo- ITG)

Traffic Police Advisory: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच होने वाला है. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा, जो शाम 7 बजे से रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा. मैच की वजह से स्टेडियम के आस-पास कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप आज (मंगलवार), 5 मई को शाम 5 बजे के बाद बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि जाम से बचने के लिए आपको किन रास्तों पर जाने से बचना चाहिए.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को स्टेडियम के आसपास के रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है. ऐसे में अगर आप इन इलाकों से होकर गुजरते हैं तो दूसरा रास्ता चुनना बेहतर होगा. मैच की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है.

इन रास्तों से बचें (शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक)

  • जेएलएन मार्ग (राजघाट से कमला मार्केट तक, दोनों तरफ)
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक)
  • बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ)

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 5 मई को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनने की संभावना है. जिसके कारण कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

Advertisement

पार्किंग की सुविधा
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के पास पार्किंग सीमित है और केवल लेबल वाले वाहनों को ही अनुमति होगी. इसके अलावा माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग की सुविधा रहेगी. साथ ही लोगों के लिए पार्क एंड राइड सुविधा भी उपलब्ध होगी. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement