दिल्ली के टैक्सी और ऑटो ड्राइवर बुधवार को अपनी मांगो को लेकर एक दिन की हड़ताल पर हैं. दिल्ली सरकार ने 17 अगस्त को दिल्ली में बढ़ती ऑटो और टैक्सी चालकों की मनमानी को देखते हुए 'सिटी टैक्सी' नाम से एक नई योजना लागू करने का ऐलान किया था.
ऑटो संघ का मानना है कि इस नई स्कीम से उनके रोजगार पर बड़ा असर पड़ेगा जिसे लेकर यूनियन 1 दिन की हड़ताल पर हैं. दिल्ली के मयूर विहार फेज वन में भी हड़ताल पर हैं. जिसकी वजह से करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.