आम आदमी पार्टी से निकाले गए और स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है. दरअसल स्वराज अभियान के दिए शराब के ठेकों के आंकड़ों को दिल्ली में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गलत बताया था.
स्वराज अभियान के आंकड़ों को सिसोदिया ने बताया था गलत
ने कहा कि स्वराज अभियान ने अलग-अलग RTI के आधार पर 58 से 217 नई खोलने के आंकड़े दिए, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने इन दावों को झूठा बताया. योगेंद्र यादव ने ये भी कहा कि प्रशांत भूषण और उन्हें झूठ बोलने की आदत नहीं है.
दिल्ली की जनता को सच बताए AAP
यादव ने कहा, 'सीएम अरविंद केजरीवाल और को चुनौती देता हूं कि अगर यह लिस्ट गलत है और आपके उपमुख्यमंत्री का दावा सही है, तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा. लेकिन अगर आपकी सरकार झूठ बोल रही थी, तो कम से कम दिल्ली की जनता से माफी मांगकर सच बताइए.'