scorecardresearch
 

दिल्ली: NEET पेपर लीक पर संसद मार्च में बवाल, पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर घायल

NEET पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ CJP के संसद मार्च के दौरान दिल्ली में प्रदर्शन उग्र हो गया. संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी के दौरान दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया. वहीं CJP ने दावा किया कि जेपी नड्डा उनसे बातचीत के लिए सहमत हो गए हैं

Advertisement
X
पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर हुआ घायल. (Photo: ANI)
पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर हुआ घायल. (Photo: ANI)

NEET पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन सोमवार को और उग्र हो गया. 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च के दौरान संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई. इस दौरान पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया. घायल सब-इंस्पेक्टर ने बताया, हम बैरिकेड्स के पास खड़े थे. उसी दौरान उनकी तरफ से पत्थरबाजी की गई. घटना के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई.

इस बीच CJP के नेता अभिजीत दिपके ने ढाई दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया. पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि सरकार की ओर से जेपी नड्डा उनसे बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं. CJP के संसद मार्च के समर्थन में देशभर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके माता-पिता 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए.

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान तनाव बढ़ा

संसद का मॉनसून सत्र चलने के कारण इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से ही पूरी तरह अलर्ट थीं. जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था.

Advertisement

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव

प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और पत्थरबाजी के बाद पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है. वहीं CJP का कहना है कि वह NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement