scorecardresearch
 

बाहरी दिल्‍ली के एक एटीएम में घुसकर करंट लगने से व्‍यक्ति की मौत

बाहरी दिल्ली के होलंबी कलां इलाके में शनिवार को एक एटीएम में बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement
X
Symbolic photo
Symbolic photo

बाहरी दिल्ली के होलंबी कलां इलाके में शनिवार को एक एटीएम में बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के श्यामनाथ दुबे के रूप में हुई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब वह एटीएम का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर रहा था, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया.

स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement