scorecardresearch
 

केजरीवाल बोले- ऑड-इवन लागू करते हुए वोट बैंक की चिंता नहीं की

दिल्‍ली में ऑड-इवन योजना को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने पहल की तारीफ की है और पर्यावरण का संरक्षण करना एक बड़ी चुनौती है.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस आशंकाओं के बाद भी सम-विषम योजना लागू करने का फैसला किया कि इस कदम से पार्टी के वोट बैंक पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. बहरहाल, केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि लोगों ने पहल की तारीफ की है और योजना को लागू करने में सरकार से सहयोग किया है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती है.

एक कार्यक्रम के दौरान बोले केजरीवाल
एक किताब के विमोचन के अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि करीब डेढ़ महीने पहले जब पर मंथन चल रहा था तो आशंकाएं जाहिर की गई थीं कि यदि योजना लागू की जाती है तो दिल्ली की जनता हमसे निराश हो जाएगी और हम 2017 के दिल्ली नगर निगम चुनाव हार जाएंगे. लेकिन यातायात एवं प्रदूषण की समस्याओं के त्वरित समाधान को देखते हुए यह योजना अहम थी.

Advertisement

वोट बैंक ही नहीं है सबकुछ
केजरीवाल ने कहा कि हम हर चीज को वोट बैंक के तौर पर नहीं देखते क्योंकि ऐसे सोचने से तो हम लोगों के फायदे के लिए काम ही नहीं कर पाएंगे. यदि हम सिर्फ वोट बैंक के बारे में चिंतित रहते और परंपरागत राजनीति पर ही ध्यान देते तो हम सम-विषम योजना को लागू नहीं कर पाते. की सफलता ने हमारे इस भरोसे को बढ़ाया है कि यदि लोगों को साथ लेकर चला जाए तो मुश्किल काम भी संभाले जा सकते हैं.

लोगों को जागरुक करना है जरूरी
केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के पीछे कोई वोट बैंक की राजनीति नहीं रही है, न ही इसका मकसद प्रदूषण मुक्त दिल्ली के लिए एक और नारे को लोकप्रिय बनाना था. लोगों ने पार्टी लाइन से परे जाकर और समाज के सभी . उन्होंने कहा कि यह काम करने के दो तरीके थे. हम नियम की घोषणा करके इसका उल्लंघन करने वाले हर वाहन को जब्त कर सकते थे लेकिन निश्चित तौर पर यह व्यावहारिक समाधान नहीं होता. हमें जनता को जागरुक करना था और उन्हें साथ लेकर चलना था ताकि लोग खुद ही इसका पालन करें.

रविवार को नहीं लागू होगी यह योजना
गौरतलब है कि लगाने की खातिर एक प्रयोग के तौर पर सम-विषम योजना की शुरुआत पिछली एक जनवरी से की है. इस योजना के तहत सम तारीख को सम रजिस्ट्रेशन नंबर वाली निजी कारें और विषम तारीखों को विषम रजिस्ट्रेशन नंबर वाली निजी कारें चलाई जा सकती हैं. रविवार को दोनों तरह की निजी कारें चलाई जा सकती हैं. यह योजना फिलहाल 15 जनवरी तक ही लागू की गई है.

Advertisement
Advertisement