scorecardresearch
 

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, सेना के अधिकारी के बेटे की मौत

दिल्ली के वसंत कुंज के नांगल देवात इलाके में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. हादसे में 20 वर्षीय यशवेंद्र की मौत हो गई, जबकि कार चला रही उनकी महिला मित्र घायल हो गई. पुलिस के अनुसार सड़क पर फिसलन के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठी. यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी के बेटे थे और अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था यशवेंद्र. (Photo: ITG)
अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था यशवेंद्र. (Photo: ITG)

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नांगल देवात इलाके के पास एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय यशवेंद्र की मौत हो गई. यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था और अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था. हादसे के समय वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में सवार था.

महिला मित्र कार चला रही थी और कार भी उसी की थी. दुर्घटना में वह घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है.
 
इस वजह से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन में सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना देने वाली एक पीसीआर कॉल आई. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. पुलिस के मुताबिक यशवेंद्र पिछली रात अपने दोस्त के घर रुके थे और सुबह महिला के घर जा रहे थे. इसी बीच नांगल देवात रेड लाइट के पास सड़क पर फिसलन के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार नाले में गिर गई.

Advertisement

हादसे में यशवेंद्र घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. यशवेंद्र अमेरिका में उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे थे. वहीं महिला भी उसी कॉलेज में भी पढ़ रही थी. यशवेंद्र के पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं. महिला सह-यात्री के पिता ओखला में एक निजी कंपनी में साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करते हैं. महिला सह-यात्री के बयान के अनुसार, दुर्घटना सड़क पर फिसलन के कारण हुई. फिलहाल मामले की जांच जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement