scorecardresearch
 

कस्टडी में शख्स की मौत का सच क्या? दिल्ली पुलिस ने ये बताया

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच रिपोर्ट में अनीश के शरीर पर किसी बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले. उस समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इसकी पुष्टि की.

Advertisement
X
कस्टडी में शख्स की कथित मौत पर पुलिस का आया बयान (Photo: Representative)
कस्टडी में शख्स की कथित मौत पर पुलिस का आया बयान (Photo: Representative)

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के पुलिस स्टेशन में हिरासत के दौरान दिल्ली 34 साल के अनीश की मौत पर कई दावे किए जा रहे थे. अब इस पर दिल्ली पुलिस का बयान आ गया है.

पुलिस का कहना है कि थाने में अनीश की तबीयत बिगड़ गई थी. उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जान बचाई नहीं जा सकी. डॉक्टरों की शुरुआती जांच के मुताबिक उसकी मौत का कारण डिहाइड्रेशन है.

दरअसल रविवार तड़के भलस्वा डेयरी निवासी अनीश को गश्त कर रही पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उठाया. वेरिफिकेशन के लिए उसे जहांगीरपुर थाने ले जाया गया. थाने में रहते हुए उसने असहजता की शिकायत की और उसे पानी दिया गया. हालांकि, उसकी हालत बिगड़ती गई और उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनीश की बिगड़ती हालत को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (BJRM) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट में शरीर पर किसी बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले. उस समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इसकी पुष्टि की. वैसे मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा.

Advertisement

अधिकारी ने बताया, अनीश अपने परिवार के साथ रहता था और शादीशुदा था. वह अपने पिता के साथ आजादपुर सब्जी मंडी में काम करता था. वह शारीरिक रूप से कमजोर था और किसी बीमारी से पीड़ित था. साथ ही, उसे नशे की लत भी थी. उसके परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से लगातार शराब पी रहा था.

(PTI इनपुट्स के साथ)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement