scorecardresearch
 

दिल्ली: सरकार और LG के बीच फिर विवाद, CNG घोटाले की जांच में सहयोग से इनकार

दिल्ली के उपराज्याल नजीब जंग को पत्र लिखकर जस्टिस अग्रवाल ने आग्रह किया था कि वह एसीबी चीफ एमएस मीणा को सीएनजी घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच टीम को सौंपने का निर्देश दें.

Advertisement
X

दिल्ली में के बीच एक बार फिर तकरार बढ़ गई है. उपराज्यपाल ने CNG घोटाले की जांच में सहयोग करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने इस मामले में जस्टिस एसएन अग्रवाल की मदद करने से मना कर दिया.

कुछ दिनों पहले ही जस्टिस अग्रवाल ने उपराज्याल को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह एसीबी चीफ एमएस मीणा को सीएनजी घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच टीम को सौंपने का निर्देश दें.

जवाब में एलजी ने लिखी चिट्ठी
पत्र के जवाब में एलजी ने कहा कि वह गृह मंत्रालय के उस आदेश को मानने के लिए बाध्य हैं जिसमें कहा गया है कि यह इंक्वायरी बिना वजह है और इसका कोई तुक नहीं है.

DDCA मामले की जांच में भी फंस सकता है पेंच
गौर करने वाली बात ये है कि उपराज्यपाल का ये कदम आगे चलकर डीडीसीए मामले में भी खड़ा कर सकता है क्योंकि उसे लेकर भी मंत्रालय ने पहले ही जांच को बेतुका बता दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement