scorecardresearch
 

दिल्ली में ₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 1 लाख की खेप के साथ 4 गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू के नकली सिक्के बरामद किए और सिक्कों की सप्लाई करने वाले आरोपी पारस जैन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
X
पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू के नकली सिक्के बरामद किए. (Photo: ITG)
पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू के नकली सिक्के बरामद किए. (Photo: ITG)

दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने नकली 20 रुपये के सिक्के बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच की WR-I टीम ने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक टोयोटा इटियॉस कार से नकली सिक्कों की बड़ी खेप पकड़ी.

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू के नकली सिक्के बरामद किए और सिक्कों की सप्लाई करने वाले आरोपी पारस जैन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. कार की पिछली सीट से 50 पॉलीथिन पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक में 100 नकली सिक्के रखे हुए थे.

इस मामले में मुख्य आरोपी उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जांच में तीन अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, 1 लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले इन नकली सिक्कों की सप्लाई करीब 70 हजार रुपये में की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में 2.5 लाख दुकानें बंद, 80% कारोबार ठप', महारैली के बीच कारोबारियों का बड़ा दावा

इसके अलावा, नकली सिक्के बनाने वाली यूनिट पहले हरियाणा के सोनीपत में चल रही थी, जिसे बाद में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शिफ्ट किया जा रहा था.

Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नकली सिक्कों के साथ-साथ कार, एक आईफोन और लैपटॉप बैग भी जब्त किया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement