scorecardresearch
 

कांग्रेस को झटका! खाली करना होगा सालों पुराना पार्टी दफ्तर, 'बेदखली' नोटिस जारी

कांग्रेस को दिल्ली में 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के राष्ट्रीय मुख्यालय खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी इस फैसले के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रही है और सरकार से मोहलत की मांग कर सकती है.

Advertisement
X
कांग्रेस को 28 मार्च तक दफ्तर खाली करना होगा. (Photo: ITG)
कांग्रेस को 28 मार्च तक दफ्तर खाली करना होगा. (Photo: ITG)

कांग्रेस और गांधी परिवार को बड़ा झटका लगा है. पार्टी को दिल्ली में अपने राष्ट्रीय मुख्यालय, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के परिसरों को खाली करने का बेदखली का नोटिस मिला है. इन दोनों परिसरों को खाली करने की आखिरी तारीख 28 मार्च तय की गई है.

24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के परिसरों को खाली करने के नोटिस के बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस अब कानूनी विकल्प तलाश रही है. एक वरिष्ठ नेता ने 'इंडिया टुडे' से पुष्टि की है कि ये नोटिस कुछ दिन पहले मिले थे. 

एक कांग्रेस नेता ने बताया,'हम अपने सामने मौजूद कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन इस बार सरकार पिछली बार के मुकाबले में ज्यादा आक्रामक है.

कांग्रेस इन परिसरों को खाली कराने के नोटिस पर सरकार से कुछ समय की मोहलत भी मांग सकती है. पार्टी की रणनीति ये है कि इस बीच किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा के जरिए सदन में लाया जाए. अगर पार्टी किसी ऐसे नेता को राज्यसभा भेजने में सफल रहती है जो इतने बड़े बंगले के आवंटन का हकदार हो, तो इन परिसरों को फिलहाल खाली करने से बचा जा सकता है.

Advertisement

क्यों जारी हुआ 'बेदखली' नोटिस?

दरअसल नियम है किकिसी भी राजनीतिक दल को अपना नया मुख्यालय बनाने के लिए जमीन मिलने के बाद, पुराने सरकारी बंगले खाली करने होते हैं. कांग्रेस को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अपना नया मुख्यालय बनाने के लिए जमीन दी गई थी. ऐसे में संपदा निदेशालय ने बहुत पहले ही 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के परिसरों का आवंटन रद्द कर दिया था.

यह भी पढ़ें: बदलने जा रहा है कांग्रेस का पता-ठिकाना! अकबर रोड नहीं अब इस इलाके में होगा पार्टी मुख्यालय

कांग्रेस 24 अकबर रोड से दशकों से जुड़ी हुई है. ऐसे में अगर 28 मार्च तक कांग्रेस को कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिलता है या सरकार मोहलत नहीं देती है, तो पार्टी को अपने दशकों पुराने और इन ऐतिहासिक ठिकानों को छोड़ना पड़ेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement