लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को घेरती नजर आ रही हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर इन दिनों बीजेपी के केंद्रीय मंत्री हैं.
पूर्ण राज्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने सातों सीट पर सांसद जीतने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने का वादा किया है. इस बीच दिल्ली में सबसे बड़े राजनीतिक मुद्दों में से एक, सीलिंग की समस्या पर भी केजरीवाल ने पीएम मोदी के मंत्रियों से सवाल पूछे हैं.
अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस ट्वीट पर सवाल खड़ा किया जहां हरदीप सिंह पुरी दावा करते नजर आए कि दिल्ली में हुई सीलिंग के पीछे केंद्र सरकार या निगम का हाथ नहीं था. केजरीवाल ने पीएम मोदी के मंत्री से पूछा कि पूरी दिल्ली के लोगों ने आपसे सैकड़ों बार अपील की.
अध्यादेश लाकर सीलिंग रोक दीजिए. आप अध्यादेश क्यों नहीं लाए? लोगों को बेरोजगार कर दिया, दुकानें बंद कर दीं, घर बर्बाद कर दिए. क्यों?
आगे एक ट्वीट में केजरीवाल ने दावा किया कि आज अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता, मैं 48 घंटे में सीलिंग बंद करवा देता.पूरी दिल्ली के लोगों ने आपसे सैंकड़ों बार अपील की - अध्यादेश लाकर सीलिंग रोक दीजिए। आप अध्यादेश क्यों नहीं लाए? लोगों को बेरोज़गार कर दिया, दुकानें बंद कर दीं, घर बर्बाद कर दिए। क्यों?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
इससे पहले अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से पूर्ण राज्य के मुद्दे पर भिड़ते नज़र आये. विजय गोयल ने ट्वीट किया कि न ममता बनर्जी ने संसद में कभी पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाया, और ना बीस साल में कभी उन्होंने दिल्ली के पूर्ण राज्य का समर्थन किया. जिन विपक्ष दलों के साथ केजरीवाल हाथ खड़े करते हुए दिखते है वह पहले उन नेताओं से तो पूर्ण राज्य पर समर्थन की बात कहलवा दें.आज अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता, मैं 48 घंटे में सीलिंग बंद करवा देता।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)
जवाब देने में अरविंद केजरीवाल ने देरी नहीं की. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'अटल जी दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए संसद में बिल लाए थे. भाजपा अटल जी की अस्थियों को देश भर में घुमाकर वोट मांग रही है पर अटल जी के अधूरे सपने को पूरा नहीं करना चाहती.'न ममता बनर्जी ने संसद में कभी पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाया, और ना बीस साल में कभी उन्होंने दिल्ली के पूर्ण राज्य का समर्थन किया। जिन विपक्ष दलों के साथ केजरीवाल हाथ खड़े करते हुए दीखते है वह पहले उन नेताओं से तो पूर्ण राज्य पर समर्थन की बात कहलवादे।
— Chowkidar Vijay Goel (@VijayGoelBJP)
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी एक लंबे वक्त से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग कर रही है. इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल सीलिंग की समस्या को लेकर बीजेपी नेताओं से ट्विटर पर लंबी बहस करते नज़र आ चुके हैं. हालांकि राजनीतिक झगड़ा सिर्फ सोशल मीडिया और सड़कों पर नज़र आया, सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली वालों को लंबे वक्त तक राहत नहीं मिल पाई.अटल जी दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए संसद में बिल लाए थे। भाजपा अटल जी की अस्थियों को देश भर में घुमाकर वोट माँग रही है पर अटल जी के अधूरे सपने को पूरा नहीं करना चाहती।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)