scorecardresearch
 

पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा, मुफ्त चावल पाकर लोग बन गए शराबी

छत्तीसगढ़ पहुंचे पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ में गरीबों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना की आलोचना की.

Advertisement
X
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पहुंचे पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ में गरीबों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना की आलोचना की.

निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने 1 रुपये किलो चावल देने की बात की, उसका पालन भी किया, लेकिन नतीजा यह हुआ कि मजदूरी महंगी हो गई, विकास ठप हो गया और लोग शराबी बन गए.

विधायक धनेंद्र साहू के गांव अभनपुर में शंकराचार्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश के राजनीतिक दल कई मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं. सरकार बनाने के बाद वे उन मुद्दों को भूल जाते हैं. इससे देश में राजनीति की गरिमा कम हुई है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को किसी चीज को चुनावी मुद्दा बनाने से पहले उसके हर पहलू पर सोचना चाहिए. खास तौर से कांग्रेस व बीजेपी को इस ओर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राजनीति ने देश का स्तर गिराया है. भारत की मेधा, रक्षा शक्ति और वाणिज्य शक्ति इतनी प्रबल है कि पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकती है. लेकिन भारत के नेतृत्व में वह क्षमता नहीं है कि चारों शक्तियों का सदुपयोग कर सके या भारत के प्रति पूरी दुनिया की सहानुभूति पा सके.

Advertisement

शंकराचार्य ने कहा कि राम जन्मभूमि के नाम पर, सीमा सुरक्षा के नाम पर, गरीबी दूर करने के नाम पर, नदी-समुद्र जोड़ने के मुद्दों पर सरकारें बनती हैं, पार्टियां बाद में उन मुद्दों को भूल जाती हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले राजिम में भी शंकराचार्य ने राजिम को पांचवां कुंभ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मंच पर बैठे राज्यपाल और सरकार के मंत्रियों की जमकर खिंचाई की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement