scorecardresearch
 

गुजरात के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीतीश कुमार

गुजरात में हो रहें शपथग्रहण समारोह को बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गठबंधन के शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहें हैं.

Advertisement
X
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गांधीनगर जाएंगे. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी कर कहा है कि वह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों इस अवसर पर गुजरात में मौजूद रहेंगे.

गुजरात में हो रहें शपथग्रहण समारोह को माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गठबंधन के शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहें हैं.

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश  के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और जयराम ठाकुर को फोन कर बधाई दी. वापस पटना आकर उपमुख्यमंत्री बुधवार को हिमाचल प्रदेश जाएंगे जहां शिमला में आयोजित में भी शिरकत करेंगे. गुजरात व हिमाचल प्रदेश के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही अन्य प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

Advertisement

मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है जबकि गुजरात में 22 वर्षों के लगातार शासन के बावजूद एक बार फिर विजय रूपाणी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. से मुक्ति के बाद हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे को साकार करेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement