देर रात दरभंगा पहुंचे बिहार के पूर्व ने यह कह कर सबको चौंका दिया कि उनकी हत्या की सुपारी दी गई है और घटना को अंजाम देने के लिए उनके और उनके परिवार के घरों की रेकी भी की गई है.
उन्होंने अपनी हत्या की आशंका के पीछे एक बाहुबली जेडीयू विधायक का जिक्र किया हलाकि उन्होंने नाम नहीं बताया.जब उनसे उसका नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसे सभी जानते हैं.
उस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहते है कि वह आदमी खूंखार और हत्यारा है. वह जमीन का कारोबार करता है, उसे जेल भेजना चाहिए था. अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ गया. जीतन के मुताबिक कहीं आग लगती है तभी धुआं उठता है. सरकार इस ओर ध्यान दें क्यों आम लोगों की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी होती है. अगर सरकार एक पूर्व मुख्यमंत्री की रक्षा नहीं कर सकती है तो यह कैसी सरकार है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं.
दूसरी तरफ महाविलय पर मांझी ने चुटकी लेते हुए कहा नीतीश और लालू दो धुरी के नेता है और अपने स्वार्थ के लिए यह विलय किया है. नीतीश ने ही लालू को जेल भेजा और उनके शासनकाल को जंगलराज का नारा दिया था.
लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा लालू यादव दोहरे चरित्र के आदमी है जो बोलते है वह नहीं करते. लालू ने हमेशा मेरी तारीफ की और मेरे ही खिलाफ दिल्ली में अपने विधायक की परेड कराई.