scorecardresearch
 

बिहार में संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए सवालों पर उठे सवाल

दरअसल, केके पाठक ने जब से शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का पद संभाला है तब से वह कई तरह के नए प्रयोग कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने आदेश दिया था कि बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को अब हर महीने परीक्षा देनी होगी.

Advertisement
X
गिरिराज सिंह-फाइल फोटो
गिरिराज सिंह-फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के सरकारी स्कूल में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े सवाल पूछे जाने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की है और इसे बिहार में संस्कृत का इस्लामीकरण कहा है.

यह पूरा मामला बिहार के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े कई सवाल पूछे जाने को लेकर जुड़ा है. दरअसल, केके पाठक ने जब से शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का पद संभाला है तब से वह कई तरह के नए प्रयोग कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने आदेश दिया था कि बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को अब हर महीने परीक्षा देनी होगी.

इसी कड़ी में गुरुवार को 9वीं कक्षा में संस्कृत की परीक्षा हुई जिसमें इस्लाम से जुड़े कुल 10 सवाल पूछे गए जिसको लेकर अब बवाल खड़ा हो गया है.

यह है वह प्रश्न जो संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए :

1. इफ्तार क्या होता है
2. रोजा किस समय खोला जाता है, क्या देख कर खोल जाता है
3. फितरा किसे कहते हैं
4. ईद में क्या-क्या पकवान बनता है
5. ईद कैसा पर्व है
6. जकात किसे कहा जाता है
7. मुसलमान का सर्वोत्तम पर्व कौन सा है
8. ईद में कौन सा पकवान प्रसिद्ध है
9. ईद में क्या-क्या होता है
10. ईद पर्व क्या संदेश देता है

Advertisement

संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े इन सभी प्रश्नों के पूछे जाने को लेकर अब गिरिराज सिंह ने सवाल खड़े किए हैं. 

गिरिराज सिंह ने वायरल प्रश्न पत्र सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बिहार में संस्कृत का भी इस्लामीकरण हो गया है. बिहार के सरकारी स्कूलों में संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए इस्लाम पर सवाल. एक प्रश्न पत्र में ऐसे 10 सवाल'.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement