scorecardresearch
 

बीजेपी का रेल रोको कार्यक्रम शुक्रवार को, लोगों से ट्रेन से सफर नहीं करने की अपील

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के प्रति केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ शुक्रवार को के अपने रेल रोको कार्यक्रम के मद्देनजर बीजेपी ने लोगों से ट्रेन से सफर करने से परहेज की अपील की है.

Advertisement
X

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के प्रति केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ शुक्रवार को के अपने रेल रोको कार्यक्रम के मद्देनजर बीजेपी ने लोगों से ट्रेन से सफर करने से परहेज की अपील की है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के प्रति केंद्र के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ शुक्रवार के अपनी पार्टी के रेल रोको कार्यक्रम के मद्देनजर लोगों से ट्रेन से सफर करने से परहेज की अपील करते हुए कहा कि इसके कारण होने वाली कठिनाई के लिए वे क्षमाप्रार्थी हैं.

उन्होंने बीजेपी के रेल रोको अभियान के मद्देनजर शुक्रवार को रेल से यात्रा करने वाले लोगों से अपना आरक्षण रद्द करा लेने की अपील करते हुए रेल प्रशासन से एहतियात के तौर पर बिहार आने वाली सभी ट्रेनों को प्रदेश के सीमा के बाहर ही रोक लेने को कहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तर्ज पर सुशील ने आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के गठन के बाद सीमांध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के वादे और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लंबित रखने पर केंद्र की संप्रग सरकार की भर्त्सना करते हुए दावा किया कि बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी में केंद्र में सत्ता में आने पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement