राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की आज शादी हो गई. तेजस्वी ने हिंदू रीति-रीवाज से एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो से शादी की. एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी. तेजस्वी ने कुछ खास लोगों की मौजूदगी में राजेश्वरी यादव के साथ सात फेरे लिए.
लालू यादव और राबड़ी देवी की सात बेटियों में से एक रोहिणी यादव ने पुष्टि की कि आज तेजस्वी यादव और राशेल गोडिन्हो उर्फ राजेश्वरी यादव की शादी हुई. राशेल गोडिन्हो ईसाई धर्म से है, लेकिन शादी के बाद उनका नाम राजेश्वरी यादव हो गया है. राशेल उर्फ राजेश्वरी, दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं. तेजस्वी और राशेल काफी दिनों से दोस्त हैं.
तेजस्वी और राजेश्वरी यादव का शादी समारोह दिल्ली के एक फॉर्म हाउस में हुआ. यह फॉर्म हाउस तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती का है. इस शादी कार्यक्रम में गिने-चुने लोग ही इनवाइट किए गए थे. तेजस्वी ने मंगलवार शाम को राजेश्वरी से सगाई की और आज दोनों की शादी हुई. शादी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे.
तेजस्वी यादव की शादी जिस फॉर्म हाउस से हुई, उसके बाहर और अंदर दोनों जगह कड़ी सुरक्षा है. हर आने-जाने वाली गाड़ी को सख्ती से चेक किया जा रहा है. हर गेट पर गाड़ी की डिटेल्स नोट की जा रही है. साथ ही कई सारे बाउंसर्स भी तैनात किए गए हैं. मीडिया को इस शादी से काफी दूर रखा गया है.
तेजस्वी यादव की शादी के वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया है. गेट की एंट्री पर सफेद और गुलाबी फूलों से सजावट की गई है. अंदर एक भव्य स्टेज में बनाया गया है, जिसका फ्लॉवर बेस्ड डेकोरेशन है. बात खाने की करें तो खाने के लिए भी शाही भोजन रखा गया है. खाने में कई सारे डेजर्ट रखे गए हैं.
सिंगापुर में रहने वाली तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम नहीं है पास फिर भी मेरा आशीर्वाद है दोनों के साथ, बधाई टूटू (तेजस्वी) और राशेल.. आप दोनों को जीवन भर खुशियों की कामना!'
कौन हैं राशेल उर्फ राजेश्वरी?
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली राशेल गोडिन्हो ने कुछ दिनों तक बार्कलेज के साथ काम किया, लेकिन जब से उन्होंने तेजस्वी को डेट करना शुरू किया, तब से उन्होंने नौकरी से ब्रेक ले लिया. बताया जा रहा है कि राशेल गोडिन्हो और तेजस्वी यादव एक साथ कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही थीं. अब शादी के बाद राशेल का नाम राजेश्वरी बन गई हैं.
शादी समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद?
तेजस्वी यादव की शादी में उनका पूरा परिवार मौजूद रहा. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के अलावा 6 बेटियां और उनका परिवार दिखाई दिया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ नजर आएं. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नई दुल्हन तेज प्रताप यादव का पैर छूकर आशीर्वाद ले रही है.