scorecardresearch
 

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्यों खास है OPPO Reno16 Series? जानिए इसकी 6 सबसे बड़ी खूबियां

Impact Feature

चाहे बात शानदार कैमरा, AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस या लंबी बैटरी लाइफ की हो, OPPO Reno16 Series हर मोर्चे पर एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन के तौर पर अपनी पहचान बनाती है।

Advertisement
X
स्टोरी हाइलाइट्स
  • भारत का पहला Bharat ka pehla 3D HoloVerse Design जो पहली नजर में अलग दिखता है
  • AI Snap Key: एक बटन, कई काम
  • AI Remix Collage: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का नया तरीका 

आज के समय में हर कोई अपना कंटेंट क्रिएटर बनने का सपना देख रहा है। कोई इंस्टाग्राम रील्स बना रहा है, कोई यूट्यूब व्लॉग रिकॉर्ड कर रहा है, तो कोई ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना रहा है। लेकिन अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाने के लिए सिर्फ एक अच्छा कैमरा ही काफी नहीं होता। ऐसे फीचर्स भी जरूरी होते हैं जो शूटिंग, एडिटिंग और शेयरिंग, तीनों को आसान बना दें।
इसी सोच के साथ OPPO ने Reno16 Series पेश की है। कंपनी ने इस सीरीज में कई ऐसे नए फीचर्स दिए हैं जो इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक कम्पलीट कंटेंट क्रिएशन टूल बनाते हैं। आइए जानते हैं इसकी 6 सबसे बड़ी खूबियां।

1. भारत का पहला Bharat ka pehla 3D HoloVerse Design जो पहली नजर में अलग दिखता है

Reno16 Series की सबसे पहली खासियत इसका डिजाइन है। Starry White वेरिएंट में कंपनी ने एक 3D Pop Planet Design दिया है जो कि भारत का पहला HoloVerse 3D Design है। फोन के बैक पैनल पर बना यह 3D इफेक्ट रोशनी बदलने के साथ अलग-अलग नजर आता है, जिससे इसका लुक काफी यूनिक दिखाई देता है।

सिर्फ डिजाइन ही नहीं, Reno16 में Ultra-Slim बॉडी, Aerospace-grade Aluminium Frame और One-piece Cold-sculpted Design भी मिलता है। वहीं इसका 6.32-इंच 120Hz Smart Adaptive AMOLED डिस्प्ले इसे कॉम्पैक्ट बनाता है, जिससे एक हाथ से इस्तेमाल करना भी आसान हो जाता है। सिर्फ यही नहीं, पूरी सीरीज़ में आपको IP66, IP68, IP69 के साथ-साथ पहली बार IP69K भी मिलेगा। 

Advertisement

2. AI Snap Key: एक बटन, कई काम

Reno Series में पहली बार AI Snap Key दिया गया है। यह फोन के साइड में मौजूद एक खास बटन है, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है।

इसकी मदद से स्क्रीन पर मौजूद जरूरी जानकारी एक टैप में AI Mind Space में सेव की जा सकती है, लॉन्ग प्रेस करके 60 सेकंड तक का वॉयस नोट रिकॉर्ड कर उसे टेक्स्ट में बदला जा सकता है, जबकि डबल टैप करते ही AI Mind Space खुल जाता है, जहां सेव किए गए नोट्स, बिल, ट्रैवल प्लान और वेब लिंक आसानी से देखे जा सकते हैं।

3. Pop Cam: Pictures कैप्चर करने का एक नया तरीका 

अगर आपको पुराने फिल्म कैमरे या डिजिटल कैमरे जैसी तस्वीरें पसंद हैं, तो Pop Cam फीचर आपके काम आ सकता है।

यह फीचर कैमरा ऐप में ही मौजूद है और इसमें Digicam, Instant Film, Light Leak समेत कई रेट्रो-स्टाइल फिल्टर दिए गए हैं। एक टैप में फोटो का पूरा मूड बदल जाता है और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए तैयार हो जाती है। इसके अलावा Dual-View Video Mode की मदद से एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं, जिससे व्लॉग और रिएक्शन वीडियो बनाना और भी आसान हो जाता है। इससे अलग से एडिटिंग ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है।

Advertisement

4. AI Remix Collage: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का नया तरीका 

Reno16 में Triple 50MP Camera System दिया गया है। इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP 3.5x टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं Reno16c में भी ऐसा ही कैमरा सिस्टम दिया गया है, बस यहाँ अल्ट्रा वाइड 8MP का है।

लेकिन इसकी असली खासियत AI Remix Collage है। यह फीचर फोटो, मोशन फोटो और वीडियो से किसी भी व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को अलग करके उसे स्टिकर की तरह दोबारा इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इससे ट्रैवल जर्नल, मिनी व्लॉग और सोशल मीडिया कोलाज बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाता है, वो भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के।

 

5. ColorOS 16.1: AI जो रोजमर्रा के काम आसान बनाता है

Reno16 Series में नया ColorOS 16.1 मिलता है, जिसमें कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। आपको AI Photography के सारे पुराने फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Clarity, etc., तो मिलते ही है, लेकिन अब कुछ नए फीचर्स भी ऐड हुए हैं, जैसे - 

AI Mind Pilot एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करता है, जिससे अलग-अलग AI मॉडल्स (ChatGPT, Perplexity, Google Gemini) से एक साथ  सवाल पूछे जा सकते हैं और जरूरत के मुताबिक जवाब चुना जा सकता है।

Advertisement

AI Bill Manager खर्चों को व्यवस्थित रखने में मदद करता है, जबकि AI Menu Translation किसी दूसरी भाषा में लिखे मेन्यू को तुरंत समझने में मदद करता है।

इसके अलावा AI Scan & Extract किसी दस्तावेज या तस्वीर से जरूरी जानकारी निकालने का काम आसान बनाता है, जबकि O+ Connect दूसरे डिवाइस, iOS and Android, दोनों के साथ फाइल शेयरिंग और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

6. OPPO Bubble: सिर्फ एक्सेसरी नहीं, क्रिएटर का नया साथी

इस लिस्ट का सबसे दिलचस्प हिस्सा है OPPO Bubble

यह एक ऐसा एक्सेसरी है जो कैमरे का रियल-टाइम प्रीव्यू दिखाता है। यानी अगर कोई दूसरा आपकी फोटो खींच रहा है या आप अकेले व्लॉग रिकॉर्ड कर रहे हैं, तो आप खुद भी अपनी फ्रेमिंग और एंगल देख सकते हैं। इसके अलावा आप इसको एक Bluetooth Ticker की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है, 10m की रेंज तक. 

इतना ही नहीं, इसमें कस्टमाइज़ेबल डिस्प्ले भी मिलता है, जिससे यूजर्स इसे अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज़ कर सकते हैं। यही वजह है कि यह सिर्फ कंटेंट क्रिएशन का टूल नहीं, बल्कि एक स्टाइलिश फैशन एक्सेसरी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाता है।

क्या Reno16 Series आपके लिए सही है?

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो शानदार कैमरा, AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन के लिए स्मार्ट टूल्स के साथ आए, तो OPPO Reno16 Series एक मजबूत विकल्प हो सकती है। चाहे बात शानदार कैमरा, AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस या लंबी बैटरी लाइफ की हो, OPPO Reno16 Series हर मोर्चे पर एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन के तौर पर अपनी पहचान बनाती है।

Advertisement

OPPO Reno16 5G की शुरुआती कीमत ₹61,999 (8GB + 256GB) है, जबकि OPPO Reno16c 5G की शुरुआती कीमत ₹46,999 (8GB + 128GB) रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, OPPO e-Store और सारे रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। वहीं OPPO Bubble को भी ₹7,999 में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

अस्वीकरण - इस फीचर में दी गई सामग्री, विषयवस्तु और/या जानकारी केवल विज्ञापन उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है. टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड इसमें प्रदर्शित या प्रचारित उत्पादों और/या सेवाओं की सटीकता, विश्वसनीयता या गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी, प्रतिनिधित्व या समर्थन से इनकार करता है. दर्शकों या उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस फीचर में प्रस्तुत जानकारी या दावों पर भरोसा करने या उनके आधार पर कोई भी निर्णय लेने से पहले स्वयं उचित जांच-पड़ताल करें और स्वतंत्र रूप से पूछताछ करें. ऐसी सामग्री पर भरोसा करना पूरी तरह से व्यक्ति के अपने विवेक और जोखिम पर निर्भर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement