आज के समय पर दुनिया भर के लोग क्रिप्टो एक्सचेंज कर रहे हैं. इन्वेस्टर क्रिप्टो को आने वाला भविष्य मानकर इसमें पैसे निवेश करते हैं. इसके बढ़ते उपयोग के साथ सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में, यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी क्रिप्टो संपत्ति की सुरक्षा सिर्फ एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं करती, बल्कि आपकी अपनी सावधानी और सुरक्षा उपायों पर भी निर्भर करती है।
एक सिक्योर एक्सचेंज अकाउंट भी तब तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहता जब तक यूजर सक्रिय रूप से सुरक्षा फीचर्स जैसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), मजबूत पासवर्ड, और फिशिंग अलर्ट्स का इस्तेमाल न करें। बिना सावधानी बरते हुए, छोटी-छोटी गलतियां भी हैकर्स को आपके क्रिप्टो चोरी करने का मौका दे सकती हैं। इसलिए, अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाना और जागरूक रहना हर निवेशक के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि एक्सचेंज का सुरक्षित होना।
हैकर्स कैसे करते हैं हमला?
पासवर्ड गेसिंग और ब्रूट फोर्स: कई बार एक्सचेंज अकाउंट में लॉगइन लिमिट न होने पर हैकर हजारों पासवर्ड ट्राय करते हैं।
फिशिंग वेबसाइट्स और ईमेल: नकली वेबसाइट या ईमेल के ज़रिए यूजर की संवेदनशील जानकारी चुराई जाती है।
मैग्नेटिक इफेक्ट: कमजोर डिजिटल सिग्नेचर या सिक्योरिटी से लैस न होने वाले सर्वर हैक कर पूरे प्लेटफॉर्म की क्रिप्टो चुराई जा सकती है।
Binance, विश्व का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, जो ट्रेडिंग वॉल्यूम और यूजर्स दोनों में अग्रणी है, ने अपने प्लेटफॉर्म पर मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाकर कई बार बड़े साइबर हमलों को नाकाम किया है।
इसके लिए Binance ने अपने प्लेटफॉर्म पर 7 ज़रूरी स्टेप्स जारी किए हैं.
1. ऑथेंटिकेटर ऐप
यह फीचर आपको ज़रूर चालू करना चाहिए, क्योंकि यह सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है. इसके इस्तेमाल से कोई दूसरा व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपके अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाएगा, भले ही उसे आपका पासवर्ड पता हो.
SMS आधारित 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के मुकाबले ऑथेंटिकेटर ऐप वेरिफिकेशन कहीं ज़्यादा सुरक्षित होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर हैकर आपके फोन या सिम का कंट्रोल हासिल कर लेता है, तो वह आसानी से SMS कोड लेकर आपके अकाउंट में लॉगिन कर सकता है और पासवर्ड भी बदल सकता है.
इसी कारण आपको ऑथेंटिकेटर ऐप फीचर चालू करना चाहिए. Binance ने अपना खुद का Binance Authenticator है, जिससे सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर जुड़ती है और आपका अकाउंट व निवेश अधिक सुरक्षित रहते हैं.
2. एंटी-फिशिंग कोड
यह एक ऐसा फीचर है जिसकी मदद से फिशिंग स्कैम को रोका जा सकता है. कई बार हैकर आपको फंसाने के लिए ऐसे ईमेल भेजते हैं, जो देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, लेकिन वे एक जाल होते हैं.
इससे बचने के लिए Binance ने एंटी-फिशिंग कोड का फीचर दिया है. इसे चालू करने के बाद आप अपना एक यूनिक कोड सेट कर सकते हैं. जब भी आपको Binance से ईमेल आएगा, उस पर आपका सेट किया हुआ कोड दिखाई देगा.
इससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि ईमेल असली है या किसी हैकर का जाल. इसलिए इस फीचर को अपने अकाउंट में ज़रूर चालू कर लेना चाहिए.
3. विदड्रॉअल व्हाइटलिस्ट
यह एक ऐसा फीचर है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है. कई लोग इसे कम महत्वपूर्ण समझते हैं, लेकिन यह इंटरनेट पर आपकी क्रिप्टो को सुरक्षित रखने के लिए एक मजबूत सेफ्टी नेट की तरह काम करता है.
इस फीचर की मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपकी क्रिप्टोकरेंसी केवल किन-किन वॉलेट्स में ट्रांसफर हो सकती है. इसे चालू करने के बाद, अगर कोई हैकर किसी तरह आपके अकाउंट में लॉगिन भी कर ले, तो वह आपकी क्रिप्टो को किसी अनजान वॉलेट में ट्रांसफर नहीं कर पाएगा.
इससे आपका निवेश काफी हद तक सुरक्षित रहता है. इसलिए Binance जैसे क्रिप्टो एक्सचेंज पर यूज़र्स को यह फीचर ज़रूर चालू करना चाहिए.
4. डिवाइस मैनेजमेंट
इस फीचर की मदद से आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइस में लॉगिन है. कई बार लोग अपने दोस्त के लैपटॉप या किसी दूसरे डिवाइस में लॉगिन कर लेते हैं और बाद में लॉगआउट करना भूल जाते हैं, जिससे उनका अकाउंट एक्टिव रह जाता है और जोखिम बढ़ सकता है.
ऐसी स्थिति से बचने के लिए यह फीचर बहुत काम आता है. Binance के ऐप में आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर एक्टिव है और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत हटा भी सकते हैं.
5. पासवर्ड + डेडिकेटेड ईमेल फीचर
ईमेल एड्रेस एक तरह से आपके घर के दरवाज़े जैसा होता है. अगर यह दरवाज़ा हैकर के हाथ लग जाए, तो वह आसानी से आपके पूरे अकाउंट तक पहुंच सकता है. कई लोग एक ही ईमेल आईडी को कई ऐप्स और वेबसाइट्स से जोड़कर रखते हैं. ऐसे में अगर किसी एक वेबसाइट का डेटा लीक हो जाए और आपका ईमेल व पासवर्ड हैक हो जाए, तो आपकी क्रिप्टो भी खतरे में पड़ सकती है.
इससे बचने के लिए Binance पर डेडिकेटेड ईमेल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. यानी एक ऐसा ईमेल बनाएं जो सिर्फ Binance के लिए ही उपयोग किया जाए. इससे सुरक्षा और मजबूत हो जाती है.
साथ ही, पासवर्ड भी ऐसा रखें जो बिल्कुल यूनिक हो और जिसे आपने कहीं और इस्तेमाल न किया हो. इससे आपके अकाउंट की सिक्योरिटी में एक अतिरिक्त लेयर जुड़ जाती है.
6. Binance वेरिफाई फीचर
कई क्रिप्टो एक्सचेंज यह फीचर देते हैं. इसकी मदद से हैकरों के शुरुआती जाल को ही रोका जा सकता है. ज्यादातर हैकर्स आपको फंसाने के लिए Exchange के सपोर्ट स्टाफ बनकर संपर्क करते हैं और धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं (Impersonation Scam).
इस समस्या से बचने के लिए Binance Verify फीचर काम आता है. अगर आपको किसी भी लिंक पर शक हो, तो आप उसे इस टूल की मदद से चेक कर सकते हैं. यह एक आधिकारिक चेकर है, जो आपको बताता है कि लिंक, ईमेल id, भरोसेमंद है या नहीं.
इस फीचर का उपयोग करके आप फिशिंग और स्कैम से खुद को बेहतर तरीके से सुरक्षित रख सकते हैं.
7. क्या करें अगर सिक्योरिटी में समझौता हो जाए?
अगर आपके Binance अकाउंट के साथ कोई भी दिक्कत हो जाती है, तो तुरंत अपने अकाउंट को डिसेबल (या फ्रीज) कर दें, ताकि अगर किसी हैकर को एक्सेस मिल भी गया हो, तो वह कोई नुकसान न कर सके. इसके साथ ही सभी डिवाइस से तुरंत लॉगआउट कर दें. ऐसी स्थिति में हर सेकंड बहुत महत्वपूर्ण होता है.
इसके बाद अपनी शिकायत National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर दर्ज करें या 1930 नंबर पर कॉल करके FIR दर्ज करवाएं. इससे जांच में मदद मिल सकती है और आपके केस पर जल्दी कार्रवाई होने की संभावना बढ़ जाती है.
अपने Binance क्रिप्टो एक्सचेंज अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए यह चेकलिस्ट ज़रूर फॉलो करें, ताकि आपका क्रिप्टो निवेश सुरक्षित रह सके:
1. SMS 2FA को कहें अलविदा
सुरक्षा के लिए Binance Authenticator ऐप पर स्विच करें. यह सिम-स्वैप (SIM-Swap) जैसे खतरों से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है.
2. अपना सीक्रेट कोड सेट करें
Anti-Phishing Code इनेबल करें. अब Binance के हर असली ईमेल में आपका चुना हुआ गुप्त शब्द होगा, जिससे फर्जी ईमेल की पहचान आसान हो जाएगी.
3. निकासी पर लगाएं लगाम
Withdrawal Whitelist फीचर ऑन करें. इससे आपका फंड सिर्फ आपके द्वारा चुने गए भरोसेमंद एड्रेस पर ही भेजा जा सकेगा.
4. पुराने डिवाइस को हटाएं
Device Management में जाएं और उन सभी पुराने फोन या लैपटॉप को Remove कर दें, जिन्हें आप अब इस्तेमाल नहीं करते.
5. सीक्रेट ईमेल का उपयोग करें
Binance के लिए एक नया और अलग ईमेल इस्तेमाल करें, जिसे आपने फेसबुक या शॉपिंग साइट्स पर न दिया हो.
6. यूनिक पासवर्ड बनाएं
पासवर्ड ऐसा रखें जो आपने कहीं और इस्तेमाल न किया हो. यह लंबा और मजबूत होना चाहिए.
7. सच्चाई की जांच करें
किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को Binance Verify टूल पर चेक करें. अनजान लोगों की बातों में आकर अपना फंड न गंवाएं.
8. इमरजेंसी नंबर रखें पास
किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 डायल करें या National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें.
अस्वीकरण - इस इम्पैक्ट फीचर में शामिल सामग्री, कंटेंट और/या जानकारी केवल विज्ञापनात्मक (Advertorial) उद्देश्यों के लिए प्रकाशित की गई है। टी.वी. टुडे नेटवर्क लिमिटेड यहां प्रदर्शित या प्रचारित किए गए उत्पादों और/या सेवाओं की सटीकता, विश्वसनीयता या गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी, प्रस्तुति या समर्थन से स्वयं को पूर्णतः अलग करता है। दर्शकों और उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे प्रस्तुत जानकारी या दावों पर भरोसा करने या उसके आधार पर कोई निर्णय लेने से पहले स्वयं पूरी जांच-पड़ताल और स्वतंत्र सत्यापन अवश्य करें। इस कंटेंट पर किया गया कोई भी भरोसा पूरी तरह व्यक्ति के स्वयं के विवेक और जोखिम पर आधारित होगा।