scorecardresearch
 

खाना खाने के इतनी देर बाद टहलने से शुगर रहेगी कंट्रोल, AIIMS के डॉक्टर ने बताया सही तरीका 

नई दिल्ली के AIIMS के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत के अनुसार, खाने के बाद टहलना डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, हालांकि तेज वॉक या हैवी वर्कआउट से बचना चाहिए.

Advertisement
X
शुगर लेवल की जांच
शुगर लेवल की जांच

खाना खाने के बाद कई लोग सीधे बिस्तर पर लेट जाते हैं या कुर्सी पर बैठकर आराम करने लगते हैं. कुछ लोग टहलते भी हैं, लेकिन टहलना कब और कितनी देर चाहिए ये जानकारी होना भी जरूरी है. खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए खाने के बाद थोड़ी देर टहलना फायदेमंद हो सकता है. इससे शरीर को खाने से मिलने वाली शुगर का इस्तेमाल करने में मदद मिलती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायता मिल सकती है.

इस बारे में  (AIIMS) नई दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने बताया है. डॉ राजेश कहते हैं कि खाना खाने के बाद टहलने से शरीर को काफी फायदा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि भोजन करने के बाद शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है, जिसको आप टहलकर कंट्रोल कर सकते हैं. 

खाना खाने के कितनी देर बाद करें वॉक?

डॉ. राजेश खड़गावत के मुताबिक, खाना खाने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद टहलना फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए बहुत तेज चलने या थकाने वाली एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. सामान्य गति से आराम से टहलना भी मददगार हो सकता है. दरअसल, खाना खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है. इस दौरान चलने-फिरने से मांसपेशियां ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में घाव क्यों नहीं भरता? क्या हो सकता है इसका सही इलाज, नई रिसर्च में चला पता

अचानक तेज वॉक या हैवी वर्कआउट से बचें

डॉक्टर राजेश कहते हैं कि खाना खाने के बाद अचानक बहुत तेज चलना या हैवी वर्कआउट करना सही नहीं है. अगर टहलने के दौरान सीने में दर्द, चक्कर या असामान्य सांस फूलने जैसी परेशानी हो, तो रुक जाएं और जरूरत पड़ने पर मेडिकल मदद लें. अगर आप हार्ट के मरीज हैं या आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी है, तो वॉक और एक्सरसाइज का सही तरीका और समय जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: टीके के बाद पैरासिटामोल की जगह दे दी डायबिटीज की गोली, 5 बच्चे ICU में भर्ती

रोज 30 से 35 मिनट की वॉक भी जरूरी

डॉ. राजेश खड़गावत के मुताबिक, सुबह और शाम रोज 30 से 35 मिनट टहलना सेहत के लिए फायदेमंद है. नियमित वॉक से ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन संभालने और दिल की सेहत बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.

ध्यान रखें कि केवल टहलने से डायबिटीज पूरी तरह कंट्रोल नहीं होती. इसके लिए संतुलित खानपान, अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है. साथ ही ये भी जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement