scorecardresearch
 

सर्दी-गर्मी के चक्कर में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? बदलते मौसम में ऐसे रखें खुद को फिट

बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना एक बड़ी चुनौती होती है. यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपकी सेहत का इस बदलते मौसम में ख्याल रखेंगे और आपको बीमारियों से बचाएंगे.

Advertisement
X
बदलते मौसम में ऐसे रखें खुद का ख्याल (Photo: ITG)
बदलते मौसम में ऐसे रखें खुद का ख्याल (Photo: ITG)

फरवरी खत्म होने वाली है और मार्च की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही मौसम ने भी अपनी करवट ले ली है. सुबह-शाम की हल्की ठंड होती है जबकि दोपहर में तेज धूप निकलती है. ये मौसम वैसे तो काफी सुहावना लगता है लेकिन सेहत के लिए ये काफी संवेदनशील होता है.

इसी मौसम में छोटी लापरवाही सर्दी, खांसी, फ्लू और वायरल फीवर का खतरा बढ़ा सकती है. अगर आप इस बदलते मौसम में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि बीमारियों से कोसों दूर रहें. 

कैसे रखें खुद को सुरक्षित
1-बदलते मौसम में सबसे जरूरी है अपने शरीर के तापमान को संतुलित रखना. इसलिए घर आने के साथ दोपहर की गर्मी देखकर एकदम से ठंडे पानी का सेवन या एसी के सामने बैठना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है.

2-शरीर को हाइड्रेटेड रखना हर मौसम में सबसे जरूरी होता है जिसका आपको ख्याल रखना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं लेकिन फ्रिज के ठंडे पानी की जगह साधारण पानी ही पिएं. अगर बहुत मन भी करे तो मटके के पानी को पिया जा सकता है लेकिन ज्यादा नहीं.

Advertisement

3-खानपान में विटामिन-C से भरपूर फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू को शामिल करें ताकि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तेज बनी रहे.

4-सुबह और शाम को ठंड रहती है इसलिए इस दौरान ऊनी कपड़े पहनना न छोड़ें. ठंडी हवा आपको बीमार कर सकती है.

5-शरीर को धीरे-धीरे तापमान के साथ तालमेल बिठाने दें. रात के समय हल्का भोजन करें और बाहर के खुले हुए या ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करें क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement